प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे बिरसा मुंडा स्मृति संग्रहालय, रांची से खूंटी रवाना | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे बिरसा मुंडा स्मृति संग्रहालय, रांची से खूंटी रवाना

Date : 15-Nov-2023

 रांची, 15 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह राजधानी रांची के जेल रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का भ्रमण किया। उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर संग्रहालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके कुछ देर बाद प्रधानमंत्री रांची से खूंटी के लिए रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री ने 'धरती आबा काराकक्ष' एवं परिसर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं का भी अवलोकन किया। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी थे। प्रधानमंत्री उस बैरक को देखने भी गए जहां अंतिम दिनों में भगवान बिरसा मुंडा ने अंतिम सांस ली थी।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने बैरक में मौजूद भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूरे देश की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री लगभग आधे घंटे तक भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क व संग्रहालय में रुके। इसके बाद वो भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू (खूंटी) के लिए रवाना हो गए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement