भाजपा का आईएनडीआई गठबंधन पर निशाना, रैली को बताया भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

भाजपा का आईएनडीआई गठबंधन पर निशाना, रैली को बताया भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन

Date : 30-Mar-2024

 नई दिल्ली, 30 मार्च । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आईएनडीआई गठबंधन पर निशाना साधते हुए रामलीला मैदान में होने वाली रैली को भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन करार दिया है। भाजपा ने कहा कि इस रैली का मकसद सिर्फ भ्रष्टाचारियों को बचाना है।

शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह रैली 'भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन' के अलावा और कुछ नहीं है। इस रैली का नारा है 'करेंगे भ्रष्टाचार, कहेंगे इसको शिष्टाचार, जब जांच होगी तो चिल्लाएंगे अत्याचार।'

पूनावाला ने कहा कि पहले अरविंद केजरीवाल कहते थे कि वे लालू यादव, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जेल में डालेंगे, क्योंकि उन्होंने 'भ्रष्टाचार' किया है। आज जब केजरीवाल खुद जेल में हैं, अदालत से भी उन्हें राहत नहीं मिल रही है तो वे उन्हीं लालू प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, राहुल गांधी का सहारा ले रहे हैं। इस तरह अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक रूपांतरण साफ देखा जा सकता है। स्वराज से शराब तक, भारत के खिलाफ भ्रष्टाचार से भ्रष्टाचार के साथ तक अरविंद केजरीवाल के सफर को देखा जा सकता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement