संत रविदास के नाम को ऊंचा उठाने के लिए सबसे ज्यादा कार्य मायावती ने किया: विकास अंबेडकरवादी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

संत रविदास के नाम को ऊंचा उठाने के लिए सबसे ज्यादा कार्य मायावती ने किया: विकास अंबेडकरवादी

Date : 01-Feb-2026

 वाराणसी, 01 फरवरी । बहुजन चिंतक एवं लेखक विकास अंबेडकरवादी ने संत रविदास जयंती पर बताया कि संत रविदास के नाम को ऊंचा उठाने के लिए सबसे ज्यादा कार्य बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती ने किया है। वाराणसी और बदायूं में संत रविदास की प्रतिमा लगाने का काम राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया तो वहीं भदोही का नाम संत रविदास नगर भी उन्होंने ही रखा था।

विकास अंबेडकरवादी ने बताया कि वाराणसी में संत रविदास पार्क और घाट बनाने का कार्य मायावती ने किया। आज की अयोध्या और पहले के फैजाबाद में संत रविदास महाविद्यालय की स्थापना भी उन्हीं की देन है। इसी तरह चंदौली में संत रविदास पॉलिटेक्निक कॉलेज भी बहन जी की देन हैं। इसी तरह संत रविदास एससी एसटी इंस्टीट्यूट और संत रविदास सम्मान की घोषणाएं भी बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष ने ही की थी। ऐसे बहुत सारे कार्य हैं, जो बहन जी के कार्यकाल में संत रविदास के नाम पर हुए हैं। इतिहास के पन्नों में बहुजन हिताय बहुजन सुखाय के लिए हर परिस्थिति में लड़ने वाली नेता बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement