प्रयागराज में संगम पर माघ मेला का पांचवां स्नान शुरू | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रयागराज में संगम पर माघ मेला का पांचवां स्नान शुरू

Date : 01-Feb-2026

 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), 01 फ़रवरी । विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज माघ मेला का पांचवां महत्वपूर्ण पर्व माघी पूर्णिमा का स्नान शुभ-मुहूर्त में रविवार भोर से हर-हर गंगे और महादेव के जय घोष के साथ शुरू है। श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार सिंह खुद वाररुम से निगरानी कर रहे हैं।

माघ मेला के पांचवें महत्वपूर्ण स्नान पर्व पर पतित पावनी मां गंगे और यमुना एवं अन्त: सलीला सरस्वती के पावन संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

त्रिवेणी के सभी घाटों पर जल पुलिस, गोताखोर, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान लगातार श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगे हुए हैं। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी एवं एआई आधारित सूचनाओं के अनुसार भीड़ तो नियंत्रण के लिए पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेंद्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा और माघ मेला पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार पांडेय सभी घाटों की वाररुम से निगरानी में जुटे हुए हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दे रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement