अशेाक नगर, 01 फरवरी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज रविवार को मध्य प्रदेश के चार दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां 04 फरवरी तक अशोक नगर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जिला प्रशासन द्वारा जारी भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज रात 08 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 11.45 अशोकनगर आएंगें तथा रात्रि विश्राम के बाद 02 फरवरी को प्रात: 09.45 बजे से 10.15 बजे तक सर्किट हाउस में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेगें। इसके बाद वे प्रात:10.15 बजे से 11 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेगें और प्रात:11.10 बजे से दोपहर 12.10 बजे तक जनसंपर्क ऑफिस कलेक्ट्रेट के पास में आमजन से मुलाकात करेगें। सिंधिया दोपहर 12.15 बजे से दोपहर 01.45 बजे तक कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा की मीटिंग में भाग लेगें और इसके बाद दोपहर 01.45 से 02.15 बजे तक कलेक्ट्रेट में प्रेस कान्फ्रेंस करेगें। इसके बाद वे दोपहर 02.40 बजे शासकीय लॉ कॉलेज में कॉल सेंटर का निरीक्षण करेगें तथा दिव्यांग शिविर में दिव्यांगजनों को किट का वितरण करेगें, तत्पश्चात सायं 05.15 बजे से 06.15 बजे तक सोवत में सिंध नदी के ब्रिज का उद्घाटन करेगें।
सिंधिया अगले दिन 03 फरवरी को दोपहर 12.10 बजे चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के बैधाई(डुंगासरा) में विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे औ दोपहर 01.40 बजे मडी महिदपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 02.10 बजे ग्राम भर्रोली में विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर 03.40 बजे ईसागढ़ में गौरव दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा सायं 05.40 बजे चंदेरी में तहसील हॉस्पिटल की साईट का भ्रमण करेने के बाद सायं 06.25 बजे अर्रोन में विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे।
सिंधिया 04 फरवरी को प्रात:09.30 बजे से 10 बजे तक जनसंपर्क करेंगे और इसके बाद प्रात:10.10 बजे शिशु मंदिर विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। वे प्रात:11.50 बजे शासकीय माधव महाविद्यालय चंदेरी में स्थापित स्व. माधवराव सिंधिया की मूर्ति का अनावरण, दोपहर 12.45 बजे पिपरई में सीएम राईज स्कूल का उद्घाटन करने के बाद दोपहर 02.45 बजे बंगला चौराहा पर आयोजित रविदास जयंती कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात सिंधिया दोपहर 03.55 बजे ग्राम ओंडेर में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का निरीक्षण करने के बाद भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
