बीबीसी के दिल्ली, मुंबई दफ्तर पर आयकर विभाग का सर्वे एक्शन | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

बीबीसी के दिल्ली, मुंबई दफ्तर पर आयकर विभाग का सर्वे एक्शन

Date : 14-Feb-2023

नई दिल्ली, 14 फरवरी (हि.स.)। विदेशी समाचार कंपनी ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर्स कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर आयकर विभाग ने सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की है। मंगलवार को आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आयकर विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बीबीसी के दिल्ली और मुंबई सहित कुछ अन्य लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई शुरू की गई है। आयकर विभाग की ओर से फिलहाल इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन जल्द ही औपचारिक तौर पर इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में बीबीसी के दिल्ली दफ्तर को सील करने और सभी कर्मचारियों के फोन जब्त करने की बात कही जा रही है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में बीबीसी ने 2002 गुजरात दंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री बनाई थी, जिस पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement