धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट न मिलने पर एकेडमी ने दी सफाई | The Voice TV

Quote :

"जिस व्यक्ति ने कभी कोई गलती नहीं की, उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।" — अल्बर्ट आइंस्टीन

Art & Music

धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट न मिलने पर एकेडमी ने दी सफाई

Date : 17-Mar-2026

 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के दौरान 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि न दिए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। समारोह 15 मार्च को डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया था। इस मुद्दे पर बॉलीवुड से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।


एएमपीएएस तय करता है नामों का चयन

लगातार हो रही आलोचनाओं के बीच ऑस्कर के कार्यकारिणी रोब मिल्स ने इस मामले पर सफाई दी है। अपने दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि समारोह में किन दिवंगत कलाकारों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, इसका अंतिम निर्णय 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज' (एएमपीएएस) के पास होता है। उन्होंने माना कि यह चयन प्रक्रिया बेहद कठिन होती है, क्योंकि हर साल कई दिग्गज हस्तियों का निधन होता है और कुछ नाम अनजाने में छूट सकते हैं।

हेमा मालिनी ने जताई थी नाराजगी

'इन मेमोरियम' सूची में धर्मेंद्र का नाम शामिल न होने पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि ऐसे अभिनेता को नजरअंदाज करना, जिनका दुनियाभर में बड़ा प्रभाव रहा है, वाकई निराशाजनक है। इस मुद्दे पर शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई फिल्मी हस्तियों और प्रशंसकों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

गौरतलब है कि 89 वर्षीय धर्मेंद्र का निधन पिछले साल 24 नवंबर को हुआ था। इस घटना के बाद ऑस्कर समारोह में उन्हें श्रद्धांजलि न दिए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement