'आखरी सवाल' का दमदार पोस्टर रिलीज, 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Art & Music

'आखरी सवाल' का दमदार पोस्टर रिलीज, 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Date : 26-Mar-2026

 बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आखरी सवाल' का नया पोस्टर जारी होते ही सुर्खियों में आ गया है। फिल्म की पहली झलक के बाद अब सामने आया यह पोस्टर अपने दमदार विजुअल और गंभीर विषयवस्तु के कारण दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है।

पोस्टर में एक बड़े 'क्वेश्चन मार्क' के बीच संजय दत्त का गंभीर चेहरा नजर आ रहा है, जो फिल्म के गहरे और विचारोत्तेजक विषय की ओर इशारा करता है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट 15 मई 2026 का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।

पोस्टर की टैगलाइन, "वो सवाल जो भारत ने पूछना कभी बंद नहीं किया", फिल्म की थीम को और मजबूत बनाती है। 'आखरी सवाल' में भारत के प्रमुख संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। इस संगठन की स्थापना 1925 में केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। फिल्म में एक ऐसी ऐतिहासिक बैठक को भी दिखाया जाएगा, जिसने देश के भविष्य को नई दिशा दी। फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी प्रभावशाली है। इसमें अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है, जिन्हें मराठी फिल्म 'पिकासो' के लिए 67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में स्पेशल मेंशन मिला था। 'आखरी सवाल' को नीम ट्री एंटरटेनमेंट और निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म के निर्माता निखिल नंदा और संजय दत्त हैं।

गंभीर और अनछुए विषय पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को इतिहास के उन पहलुओं से रूबरू कराने का वादा करती है, जिन पर अब तक कम ही चर्चा हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement