बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का जलवा जारी | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Art & Music

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का जलवा जारी

Date : 27-Mar-2026

 बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज के पहले दिन से लेकर आठवें दिन तक फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। एक हफ्ते के भीतर ही 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी यह फिल्म अब दुनियाभर में भी नए रिकॉर्ड बना रही है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन 49.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पेड प्रिव्यू शोज से मिले 43 करोड़ रुपये को मिलाकर 'धुरंधर 2' का कुल घरेलू कलेक्शन 624.47 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म 1,067.24 करोड़ रुपये कमा चुकी है और इसने 'पठान' के 1050.3 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

वहीं, पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' इस मुकाबले में कमजोर पड़ती नजर आ रही है। फिल्म ने आठवें दिन महज 1.02 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 66.97 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है। जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए इसका भविष्य चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement