'कैप्टन इंडिया' पर नहीं लगेगा ब्रेक | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Art & Music

'कैप्टन इंडिया' पर नहीं लगेगा ब्रेक

Date : 27-Mar-2026

 बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कैप्टन इंडिया' एक बार फिर चर्चा में है। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को लेकर असमंजस बना हुआ था और यहां तक कि इसके बंद होने की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अब फिर से ट्रैक पर लौट आई है और इसकी शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है, जिससे फैंस में उत्साह बढ़ गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह विमानन पर आधारित ड्रामा फिल्म इस साल गर्मियों में फ्लोर पर जाएगी। मेकर्स मई से जुलाई के बीच शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं। निर्देशन को लेकर भी स्पष्टता आ गई है और अब फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन कर रहे हैं, जो ‘चक दे इंडिया’ के लिए जाने जाते हैं। पहले उनके प्रोजेक्ट से अलग होने की खबरें आई थीं, जिससे फिल्म के ठंडे बस्ते में जाने की अटकलें तेज हो गई थीं।

बताया जा रहा है कि देरी के चलते ही ये अफवाहें फैलीं, लेकिन अब प्रोजेक्ट पूरी तरह पटरी पर है। कार्तिक फिलहाल टी-सीरीज की एक अन्य फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके बाद वह 'कैप्टन इंडिया' पर काम शुरू करेंगे। गौरतलब है कि साल 2021 में इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसने दर्शकों के बीच खासा उत्साह पैदा किया था। अब एक बार फिर यह फिल्म दर्शकों के सामने आने को तैयार है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement