खाना खजाना: सेब की खीर | The Voice TV

Quote :

कृतज्ञता एक ऐसा फूल है जो महान आत्माओं में खिलता है - पोप फ्रांसिस

Health & Food

खाना खजाना: सेब की खीर

Date : 02-Oct-2023

 व्रत का खाने बनाते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि आप ऐसी चीजों का सेवन करें जो पेट भरने के साथ-साथ बॉडी के एनर्जी लेवल को भी बरकरार रखें। आज हम आपको 'सेब की खीर' की रेसिपी बताएंगे जिसे घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। जानिए 'सेब की खीर' बनाने की आसान रेसिपी।


सामग्री
सेब - 2 (छिला और कद्दूकस किया हुआ)
कंडेस्ड मिल्क - 3 टेबल स्पून
दूध - 2 कप
बादाम - 1/2 कप (बारीक कटा हुआ)
किशमिश - 8 से 10
घी - 1 टेबल स्पून
इलायची पाउडर - 1 टेबल स्पून
चीनी - 1/2 टेबल स्पून

रेसिपी
सेब की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालकर गर्म कर लें।
उसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ सेब डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
इसे तब तक पकाएं जब तक इसका पानी पूरी तरह से सूख ना जाए।
जब ये सूख जाए तो गैस बंद कर दें।
अब एक दूसरे पैन में दूध लेकर इसे उबालें।
जब तक दूध गाढ़ा ना हो जाए तब तक इसे उबलने दें। इस दौरान दूध को बीच-बीच में चलाते रहें।
इसके बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालकर लगभग पांच मिनट तक पकने दें।
सेब पहले ही मीठी होती है, लेकिन अगर आप चाहे तो इसमें अपने स्वाद अनुसार चीनी मिला सकते हैं।
अब इसमें कटा हुआ बादाम और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें और फिर लगभग तीन मिनट तक पकने दें।
उसके बाद इसमें पके हुए सेब और किशमिश डाल दें।
लीजिए इस तरह आपकी सेब की खीर तैयार हो गई।

 

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement