खाना खजाना : लौकी का हलवा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Health & Food

खाना खजाना : लौकी का हलवा

Date : 12-Nov-2023

 आज बताएंगे एक स्वादिष्ट और पौषटिक गुणों से भरपूर स्वीट डिश, जिसे आप फलाहार में आराम से खा सकते हैं। आप इस मीठी डिश का भगवान भोलेनाथ को भोग भी लगा सकते हैं।  इसका नाम है लौकी का हलवा।  जी हां, व्रत में जिस प्रकार लौकी की सब्जी बनाकर खाई जाती है, उसी प्रकार आप लौकी को मिठी डिश बनाने के लिए प्रयोग कर सकते हैं।  लौकी सात्विक और एनर्जी से भरपूर होती है. ये हलवा बाकी सभी हलवे से ज्यादा टेस्टी लगता है. तो चलिए जानते हैं रेसिपी...

सामग्री

300 ग्राम ताजी लौकी

2 चम्मच देसी घी

150 ग्राम चीनी

250 ग्राम दूध

50 ग्राम खोवा

आधा चम्मच इलायची पाउडर

बादाम, काजू और पिस्ता कटा हुआ

विधि

लौकी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप लौकी को छील लें. फिर इसे अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें।

अब गैस पर एक कड़ाही चढ़ाएं और शुद्ध घी डालें। घी गर्म होने के बाद कद्दूकस की हुई लौकी डाल गदें। फिर अच्छे से इसे भून लें। अगर लौकी ताजी है तो थोड़ा पानी छूटेगा।

पानी सूखने के बाद उस कड़ाही में दूध डालें और चलाकर पकने के लिए छोड़ दें।

जब इसका दूध सूखने लगे यानी हल्का गाढ़ा होने लगे तो इसमें मावा या फिर खोवा मिला दें। अब इसमें चीनी डालें और अच्छे से मिक्स करें।

अब इसमें कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता मिला दें।

फ्लेवर और स्वाद के लिए इसमें इलायची कूट कर या फिर दाने डालें। अब सभी को साथ में मिक्स करें।

बस तैयार है आपका लौकी का हलवा। इस लौकी के हलवे को आप आराम से व्रत में फलाहार के रूप में खा सकते हैं। साथ ही आप भगवान शिव को भोग भी लगाएं. इसे खाने से आप व्रत के दौरान एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement