पेट के लिए बहुत फायदेमंद है अश्वगंधा | The Voice TV

Quote :

तुम खुद अपने भाग्य के निर्माता हो - स्वामी विवेकानंद

Health & Food

पेट के लिए बहुत फायदेमंद है अश्वगंधा

Date : 11-Feb-2024

 अश्वगंधा एक ऐसी जड़ीबूटी है जो कि आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से काम करता है। ये ब्रेन बूस्टर है जो कि आपके ब्रेन एक्टिविटी को बेहतर बनाता है। पर इसकी खास बात ये है कि अश्वगंधा को पारंपरिक रूप से एडाप्टोजेन के रूप में उपयोग किया जाता है जो तनाव से संबंधित कई स्थितियों के लिए किया जाता है। माना जाता है कि ये एडाप्टोजेन शरीर को शारीरिक और मानसिक तनाव को कम करने में मदद करते हैं और यही शरीर के तमाम अंगों के लिए भी काम करता है। जैसे कि पेट के लिए भी अश्वगंधा के फायदे कई हैं।

एसिडिटी में अश्वगंधा का सेवन कई प्रकार से काम करता है। ये पहले तो पेट के एसिड बाइल जूस को कम कर देता है और एसिडिटी को कम करने में मददगार है। ये एसिड बाइल जूस को न्यूट्रलाइज करता है और इसे पेट में बढ़ने से रोकता है। ये अपच वाले खाने के भी असर को कम करता है और एसिडिटी से बचाने में मददगार है। तो, ऐसे में अश्वगंधा का पानी पिएं।

अश्वगंधा मेटाबोलिक रेट को बढ़ाता है जो कि इरिटेबल बाउल डिजीज को कम करने में मदद करता है। ये पेट में सूजन को कम करने में मदद करता है और फिर ये मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है। इससे पाचन क्रिया तेज होता है और मेटाबोलिक रेट बढ़ता है जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और आप जो खाते हैं वो तेजी से बजने लगता है।

अश्वगंधा बॉवेल मूवमेंट को तेज करने में मदद करते हैं। ये आपके कब्ज की समस्या को कम करता है और पाइल्स आदि के लक्षणों में भी कमी लाता है। इसके अलावा मल त्याग को आसान बनाता है और इसे मुलायम करता है। तो, अश्वगंधा को ठंडे दूध में मिलाकर पीने से आपको पेट से जुड़ी इन तमाम सममस्या से निजात मिल सकता है। इन तमाम वजहों से सभी को बॉवेल मूवमेंट का सेवन करना चाहिए।

 

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement