अंजीर पानी के सेवन से इन बीमारियों से रहेंगे दूर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Health & Food

अंजीर पानी के सेवन से इन बीमारियों से रहेंगे दूर

Date : 11-Sep-2024

 हृदय स्वास्थ्य में सुधार: अंजीर पानी पीने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह ब्लड प्रेशर के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसमें मौजूद  ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड्स दिल की बीमारियों से रोकथाम करते हैं।

हड्डियों को बनाए मजबूत: अंजीर के पानी में अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है इसीलिए अंजीर हड्डियों के लिए एक बेहतरीन टॉनिक है यह हड्डियों को मजबूत करता है और जोड़ों को स्वस्थ रखता है।

शुगर करे कंट्रोल: डायबिटीज के मरीजों को मीठा खाने की मनाही होती है लेकिन वो सीमित मात्रा में अंजीर या उसके पानी का सेवन कर सकते हैं।इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। इसका सेवन करने से इंसुलिन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

कब्ज में फायदेमंद: अंजीर को डाइट में शामिल करने से पाचन क्रिया अच्छी होती है। भीगे हुए अंजीर और उसके पानी को खाली पेट पीने से कब्ज में राहत मिलती है और मल त्याग में भी मदद मिलती है क्योंकि इसमें रेचक गुण होते हैं।इसमें मौजूद फाइबर्स प्राकृतिक औषधि की तरह काम करते हैं।

खून की कमी होती है दूर: अंजीर के सेवन से आंतों की सूजन में आराम मिलता है।साथ ही खून की कमी दूर होती है और फेफड़ों को भी शक्ति मिलती है।

कब और कैसे करें अंजीर का सेवन?

2 से 3 अंजीर को टुकड़े करके पानी में भिगो दें। सुबह उस पानी को उबालकर आधा कर दें और पी जाएं। पीने के बाद बचे हुए अंजीर को चबाकर खाएं। एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में दो या तीन अंजीर का सेवन करना चाहिए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement