Quote :

परिवर्तन कभी आसान नहीं होता, लेकिन हमेशा संभव होता है - अज्ञात

Health & Food

दही और गुड़ का सेवन हड्डियों के लिए कई प्रकार से है फायदेमंद

Date : 30-Sep-2024

 दही-गुड़ दोनों का सेवन अक्सर लोग खाना पसंद करते हैं। लेकिन, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि ये दोनों फूड कॉम्बिनेशन शरीर के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं। ये न सिर्फ एनर्जी बूस्टर फूड कॉम्बिनेशन है बल्कि, ये शरीर के कई अंगों के लिए अलग-अलग प्रकार से काम कर सकता है। ये जहां दिमाग के सेल्स को स्वस्थ रखता है वहीं शरीर को ठंडा करने में भी मदद करता है। इसके अलावा भी ये फूड कॉम्बिनेशन शरीर में वात-पित-कफ बैलेंस करने में भी मददगार है। लेकिन, आज हम इन फायदे की बात बाद में करेंगे, पहले उस बीमारी के बारे में जानेंगे जो कि दही के साथ गुड़ खाने से जड़ से खत्म हो जाती है।

एक कटोरी दही में थोड़ा सा गुड़ मिला कर खाने मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है और आपको देर से भूख लगती है। यह शरीर के तापमान को भी बनाए रखता है।  लेकिन, एक खास बात यह है कि दही और गुड़ को एक साथ मिलाकर खाने से एनीमिया जैसी बीमारी से बचाव होता है। आप रोजाना इनका एक साथ सेवन करते हैं तो हीमोग्लोबिन बढ़ता है और यह ब्लड प्यूरीफायर का भी काम करता है। 

मेटाबोलिज्म तेज

दही और गुड़, दोनों मिल कर मेटाबोलिक गतिविधियों को तेज करते हैं। दरअसल, ये प्रीबायोटिक है जो कि पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है। इससे खाना तेजी से पचता है और ब्लोटिंग या बदहजमी की समस्या नहीं होती है। 

हड्डियों के लिए फायदेमंद

दही और गुड़ का सेवन हड्डियों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये दोनों मिल कर हड्डियों को मजबूती देते हैं और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा दही-गुड़ का सेवन हड्डियों के बीच नमी पैदा करता और गठिया आदि की समस्या से बचाव में मदद करता है। साथ ही ये दोनों मिल कर शरीर को ठंडा रखने और तमाम गतिविधियों को तेजी से कम करने में मदद कर सकते हैं।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement