प्रधानमंत्री मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब के बीच टेलीफोन पर चर्चा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

प्रधानमंत्री मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब के बीच टेलीफोन पर चर्चा

Date : 28-Aug-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल शाम फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब से टेलीफोन पर बातचीत की। इस संवाद को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि फिनलैंड यूरोपीय संघ का एक महत्वपूर्ण साझेदार है।

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, प्रौद्योगिकी और स्थिरता जैसे प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही, उन्होंने यूक्रेन में जारी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए जारी प्रयासों पर भी अपने विचार साझा किए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement