कर्नाटक के मुख्य सचिव ने महाराष्ट्र को लिखा पत्र, राज्य के मंत्रियों को बेलगावी दौरा टालने की अपील की | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

कर्नाटक के मुख्य सचिव ने महाराष्ट्र को लिखा पत्र, राज्य के मंत्रियों को बेलगावी दौरा टालने की अपील की

Date : 03-Dec-2022

 मुंबई, 02 दिसंबर (हि.स.)। कर्नाटक के मुख्य सचिव ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यसचिव को पत्र लिख कर राज्य के मंत्रियों को बेलगावी दौरा रद्द करने की अपील की है। पत्र में महाराष्ट्र के मंत्रियों के बेलगावी आने से कानून व्यवस्था खराब होने की संभावना जताई गई है। महाराष्ट्र के मंत्री गुलाब राव पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार किसी भी तरह के अल्टीमेटम को नहीं मानती है। हालांकि मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि वे अब छह दिसंबर को बेलगावी का दौरा करेंगे। 

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने इस पत्र का कड़ा विरोध किया है। संजय राऊत ने कहा कि इस पत्र से अपने आप साबित हो गया कि राज्य सरकार कमजोर है और सरकार में हिम्मत नहीं है। संजय राऊत ने कहा कि इसी सरकार ने कर्नाटक के मुख्य सचिव को पत्र देने के लिए कहा होगा। इस सरकार में सब कुछ अंडर टेबल चल रहा है। महाराष्ट्र के मंत्रियों को कर्नाटक का दौरा करना चाहिए। 

दरअसल, महाराष्ट्र -कर्नाटक सीमा विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच राज्य सरकार ने दो मंत्रियों को बेलगावी का दौरा करने की घोषणा की थी। इसी घोषणा के तहत कर्नाटक के मुख्य सचिव ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर दौरा टालने की अपील की है। 

हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement