असमः मोरीगांव जिला जेल से 5 विचाराधीन कैदी फरार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

असमः मोरीगांव जिला जेल से 5 विचाराधीन कैदी फरार

Date : 11-Oct-2024

 मोरीगांव (असम), 11 अक्टूबर । मोरीगांव जिला जेल में शुक्रवार तड़के पांच विचाराधीन कैदी फरार हो गए। जेल सूत्रों ने दावा किया है कि पांचों विचाराधीन कैदियों ने जेल की 20 फुट ऊंची दीवार पार करने के लिए लुंगी व चादरों का इस्तेमाल किया। जेल प्रशासन की तरफ से जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने कैदियों को पकड़ने के लिए सघन छापामारी अभियान आरंभ किया है। इस घटना से इलाके में सनसनी व्याप्त है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement