2022 के कुछ अच्छे बुरे यादे | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

2022 के कुछ अच्छे बुरे यादे

Date : 31-Dec-2022

 2022: अच्छी-बुरी यादों के साथ वर्ष 2022 खत्म हो गया। अब नया साल 2023 नई आशाओं को लिए शुरू हो रहा है। लेकिन अगर इस बीते हुए साल पर एक नजर डालें तो आपको जीवन में सालभर में हुई उन घटनाओं की याद आएगी, जिन्होंने आपके जीवन पर कुछ प्रभाव डाला। कई लोगों का जीवन इन एक साल में बदला। किसी को नौकरी मिली, तो किसी की शादी हो गई, किसी ने अपने करीबी को खोया तो किसी ने अपने सपने को पा लिया। इस बात का आकलन तो आपको ही करना है कि बीता हुआ साल कैसा रहा। लेकिन वर्ष 2022 के पन्नों को पलटकर देखें तो कुछ ऐसी बड़ी घटनाएं घटित हुईं, जो इतिहास बनकर रह जाएंगी। आइए जानते हैं वर्ष 2022 की सबसे बड़ी घटना, जो हमेशा याद रहेंगी।

01. सात राज्यों के चुनाव

राजनीति के क्षेत्र में साल 2022 बहुत महत्वपूर्ण रहा। इस साल पांच राज्यों में चुनाव हुए। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के चुनाव परिणाम देश की राजनीति के लिए एक नई दिशा बने। यूपी और उत्तराखंड में भाजपा की वापसी हुई। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने विपक्ष का सफाया कर दिया। गोवा और मणिपुर में भी भाजपा सत्ता में आई।

साल के अंत में हिमाचल प्रदेश, गुजरात विधानसभा में चुनाव परिणाम आए। गुजरात में भाजपा दोबारा सत्ता में आई और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी।

02. कांग्रेस में गैर गांधी अध्यक्ष

वर्ष 2022 में कांग्रेस पार्टी को अपना नया अध्यक्ष मिला। लगभग 24 साल बाद पार्टी का अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का नेता बना। गैर गांधी अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खरगे ने शशि थरूर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में शिकस्त दी।

03. दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत

2022 में भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का तमगा हासिल कर लिया। मार्च तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 854.7 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई। वहीं ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था 816 अरब डॉलर के साथ छठे नंबर पर पहुंच गई। भारत की इस सफलता के पीछे मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों का बड़ा योगदान रहा। अर्थव्यवस्था के जानकारों का मानना है कि 2027 तक भारत जर्मनी को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अर्थव्यवस्था के लिहाज से फिलहाल अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी और भारत दुनिया के टॉप-5 देशों में शामिल हैं। 

04. अंतरिक्ष में भारत की नई उड़ान

2022 में भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक लंबी छलांग लगाते हुए दुनियाभर में एक अलग मुकाम बनाया। 18 नवंबर, 2022 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने देश का पहला प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-एस’ लॉन्च किया। हैदराबाद के स्पेस स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा बनाए गए इस प्राइवेट रॉकेट को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के आंध्र प्रदेश स्थित श्रीहरिकोटा लॉन्च पैड से छोड़ा गया। इस लॉन्चिंग के बाद भारत अमेरिका, रूस, जापान, चीन और फ्रांस जैसे देशों के क्लब में शामिल हो गया, जो प्राइवेट कंपनियों के रॉकेट को स्पेस में भेजते हैं। इस रॉकेट ने 3 सैटलाइट्स को उनकी कक्षा में स्थापित किया। बता दें कि विक्रम-एस रॉकेट का नाम भारत के मशहूर वैज्ञानिक और इसरो के संस्थापक डॉ. विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है।

05. जी-20 की अध्यक्षता मिलना 

2022 में भारत को दुनिया के 20 सबसे ताकतवर देशों के संगठन G20 की अध्यक्षता मिली। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने 16 नवंबर, 2022 को आधिकारिक तौर पर जी-20 की अध्यक्षता भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौंपी। इसके बाद 1 दिसंबर, 2022 को भारत औपचारिक रूप से जी-20 का अध्यक्ष बन गया। बता दें कि जी-20 का अगला सम्मेलन सितंबर, 2023 में नई दिल्ली में होगा। जी-20 की अध्यक्षता मिलना भारत के लिए गर्व की बात है। इस संगठन की अध्यक्षता से जहां ग्लोबल फोरम में भारत का कद बढ़ेगा, वहीं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके कई फायदे होंगे। भारत विकासशील से विकसित देश बनने की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ेगा।

06. भारत में UNSC-CTC की बैठक

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधी समिति (UNSC-CTC) की दो दिवसीय विशेष बैठक भारत में हुई। यह बैठक 28 अक्टूबर को भारत के मुंबई शहर से शुरू हुई। बैठक का दूसरे दिन का सत्र 29 अक्टूबर को नई दिल्ली में हुआ। 2015 के बाद ये पहला मौका था, जब संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक समिति (सीटीसी) की बैठक न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय के बाहर भारत में आयोजित की गई। आतंकवाद के खिलाफ भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए भारत को मेजबानी मिलना अपने आप में एक बड़ी कामयाबी है।

07. UNSC की अध्यक्षता

साल 2022 में भारत को UNSC की भी अध्यक्षता मिली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत अपने दो साल के कार्यकाल में दिसंबर, 2022 में दूसरी बार अध्यक्ष बना। भारत ने 1 दिसंबर 2022 से अगले एक महीने के लिए यूएनएससी (UNSC) का अध्यक्ष रहेगा। बता दें कि फिलहाल भारत यूनएससी का अस्थायी सदस्य है। भारत ने जनवरी, 2021 में UNSC के एक अस्थायी सदस्य के रूप में अपना दो साल का कार्यकाल शुरू किया है। UNSC में यह भारत का आठवां कार्यकाल था। बता दें कि UNSC की अध्यक्षता हर महीने बदलती रहती है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 5 स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य होते हैं। अस्थायी सदस्यों का चुनाव हर 2 साल के बाद होता है। बता दें कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद दुनिया में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए यूनाइटेड नेशंस (UN) की स्थापना हुई। यूनाइटेड नेशंस के 6 प्रमुख अंग हैं, जिनमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद भी एक है।

08.शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की अध्यक्षता

16 सितंबर, 2022 में भारत को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की अध्यक्षता मिली। सितंबर, 2022 में उज्‍बेकिस्‍तान ने समरकंद में SCO की कमान भारत के हाथ में सौंपी। भारत 2023 तक इसका अध्यक्ष बना रहेगा। बता दें कि 2001 में बने SCO के 8 पूर्णकालिक मेंबर हैं। इस संगठन के सदस्यों में भारत के अलावा चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और पाकिस्तान जैसे 8 देश शामिल हैं। इसके अलावा ईरान, अफगानिस्तान, बेलारूस और मंगोलिया 4 पर्यवेक्षक देश हैं। SCO शिखर सम्मेलन हर साल आयोजित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही सीमा मुद्दों को हल करना, आतंकवाद का हल और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना है।

09.  ऑस्ट्रेलियाई संसद ने दी भारत संग मुक्त व्यापार समझौते को मंजूरी

22 नवंबर, 2022 को ऑस्ट्रेलियाई संसद ने भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) यानी मुक्त व्यापार समझौते को मंजूरी दी। इससे भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंध और ज्यादा मजबूत होंगे। भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच एफटीए के पूरी तरह से लागू होने के बाद ऑस्ट्रेलिया को भारत का 96% निर्यात और भारत को ऑस्ट्रेलिया का 85% निर्यात ड्यूटी फ्री हो जाएगा। FTA लागू होने के बाद जिन दो देशों के बीच में यह समझौता किया जाता है, उनकी उत्पादन लागत बाकी देशों की तुलना में काफी सस्ती हो जाती है। यही वजह है कि दुनिया भर के कई देश आपस में मुक्त व्यापार समझौते की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। एफटीए लागू होने के बाद कपड़ा, चमड़ा, फर्नीचर, आभूषण और मशीनरी सहित भारत के 6,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स को ऑस्ट्रेलियाई बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच मिलेगी।

10.  5 जी नेटवर्क

भारत ने दुनिया के तमाम देशों को पीछे छोड़ते हुए वर्ष 2022 में 5जी नेटवर्क की शुरुआत कर दी। यह देखकर चीन, अमेरिका समेत अन्य देश भी हैरान रह गए। 5 जी टेक्नोलॉजी का अब पूरे देश में विस्तार किया जा रहा है। इसके बाद भारत में सूचना की गति कई गुना तेज हो जाएगी। इससे स्वास्थ्य, शिक्षा, तकनीकि, उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में बड़े परिवर्तन की भी उम्मीद की जा रही है। 5 जी टेक्नोलॉजी का लाभ सेना को भी मिलेगा। इससे सुदूर और बीहड़ क्षेत्रों में सीमा पर सैनिकों को सैन्य ऑपरेशन करने में आसानी होगी।

11. अमृत महोत्सव

2022 में भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर केंद्र सरकार ने अमृत महोत्सव मनाने का एलान किया है। इसके तहत सरकार अपने लोगों का इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों को पूरी दुनिया के सामने प्रदर्शित करेगी। महोत्सव 12 मार्च 2021 को शुरू किया गया था। यानी भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस से 75 हफ्ते पहले। यह समारोह 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत महोत्सव का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने इस महोत्सव को भारत के नागरिकों को समर्पित किया था। 

12. राष्ट्रपति चुनाव

2022 में भारत में राष्ट्रपति चुनाव भी होने हैं। यह देश के 17वें राष्ट्रपति चुनाव होंगे। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जुलाई 2022 तक इस पद पर रहेंगे। संविधान के अनुच्छेद 56(1) के तहत राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच साल का होगा।  इसके बाद राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे। राष्ट्रपति के लिए चुनाव सीधे तौर पर न होकर इलेक्टोरल कॉलेज के जरिए होता है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के अलावा 28 राज्यों और दिल्ली, पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभाओं के सदस्य वोटिंग करते हैं। 

13. शीतकालीन ओलिंपिक, पैरालिंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स

2022 भारत के लिए काफी अहम रहने वाला है। खासकर खेलों के लिहाज से भारत के पास तीन बड़े वैश्विक खेलों में भाग लेने का मौका है। पहले फरवरी-मार्च में चीन के बीजिंग में विंटर ओलंपिक और पैरालंपिक का आयोजन किया जाना है। इसके बाद 28 जुलाई से आठ अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होगा। दो महीने बाद यानी सितंबर में एशिया स्तर पर खेलों का सबसे बड़ा आयोजन एशियन गेम्स 10 से 25 सितंबर तक होगा। इस बार इसकी मेजबानी चीन के शहर हांग्झू को मिली है।

14. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राएं, क्वाड सम्मेलन

भारत के लिए विदेश मोर्चे पर इस साल काफी कुछ करने का मौका होगा। वे इस साल की शुरुआत में ही जर्मनी का दौरा करेंगे, जहां वे छठवें इंडो-जर्मन अंतरसरकारी वार्ता में हिस्सा लेंगे। इस दौरान पीएम जर्मनी के नए चांसलर ओलाफ शुल्ज से भी मुलाकात करेंगे। फरवरी 2022 में मोदी क्वाड देशों की दूसरी बैठक का हिस्सा बनेंगे। इस बार यह समिट जापान में होनी है, जहां अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया के नेता साथ इकट्ठा होंगे और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्वायत्ता और चीन की हरकतों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा पीएम इस साल कंबोडिया की मेजबानी में आसियान समिट में भी हिस्सा लेने जाएंगे।

15. ऋषि सुनक का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनना

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने इतिहास बनाते हुए ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का पद संभाला. ऋषि सुनक पहले ऐसे भारतवंशी हैं, जिन्होंने यूके सरकार का सबसे बड़ा पद संभाला है

16.  इंग्लैंड का टी20 वर्ल्ड कप जीतना

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर 13 नवंबर 2022को T20 World Cup का ख़िताब अपने नाम किया. 

17. अर्जेंटीना का फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप जिताना

अर्जेंटीना ने लुसैल (कतर) में आयोजित हुए Qatar World Cup में 3-3 से ड्रॉ के बाद पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर अपना तीसरा विश्व कप ख़िताब जीता. 

18. द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना

इस वर्ष पहली महिला आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू. सीजेआई एन. वी. रमणा ने उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई. इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई थी. 

19. भारत ने जीता ब्लाइंड टी20 कप 

भारतीय क्रिकेट टीम ने Blind T20 World Cup जीत लिया है. 7 दिसंबर को बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 120 रन से हराकर ये ख़िताब अपने नाम कर लिया. वहीं, इससे पहले भारत ने 2012 और 2017 में Blind T20 World Cup जीता था.

20. सरगम कौशल ने जीता मिस वर्ल्ड 2022 का ख़िताब

Mrs World 2022 का ख़िताब जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम कौशल ने अपने नाम किया है. भारत ने ये ख़िताब 21 साल का बाद अपने नाम किया है. वहीं, सरगम कौशल इससे पहले Mrs India का ख़िताब अपने नाम कर चुकी है.

21. राजपथ का नाम ‘कर्तव्य पथ’ होना

भारत के विभिन्न शहरों, रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की रेस में इसी साल दिल्ली के राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ कर दिया गया. ये भी अपने आप में एक बड़ी घटना है. 

22. भारतीय छात्र द्वारा 2500 साल पुरानी संस्कृत पहेली को सुलझाना

Cambridge University में पढ़ रहे भारतीय छात्र Rishi Rajpopat ने उस 2500 साल पुरानी संस्कृत पहली को सुलझाया, जिसे 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व से कोई भी विद्वान सुलझा नहीं पाया था. Rishi Rajpopat ने भाषाविज्ञान के जनक माने जाने वाले आचार्य ‘पाणिनि’ द्वारा सिखाए गए एक नियम को डिकोड किया है. 

23. पाकिस्तान में बाढ़ 

पाकिस्तान ने इस वर्ष भयंकर बाढ़ की मार झेली. मानसून की भारी बारिश के कारण देश के सिंध प्रांत की मंछर झील में पानी ख़तरनाक़ स्तर तक भर गया था. वहीं, बाढ़ ने सिंधु नदी को 100 किमी (62 मील) चौड़ी झील में बदल दिया था. BBC के अनुसार, इस बाढ़ में 3.3 करोड़ लोग प्रभावित हुए और क़रीब 6 लाख 35 हज़ार लोग विस्थापित हुए. वहीं, 1500 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई.

24. कतर द्वारा फुटबॉल वर्ल्ड कप  होस्ट करना और क़रीब $220 billion ख़र्च करना

इस  वर्ष  फुटबॉल वर्ल्ड कप  कतर में आयोजित किया गया और जानकर हैरानी होगी कि इस आयोजन में कतर ने क़रीब 220 बिलियन डॉलर ख़र्च किए थे.

25. अभिनेता विल स्मिथ का क्रिस रॉक को थप्पड़ मारना

इस साल एक और घटना इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई. दरअसल, इस वर्ष आयोजित हुए 94th Academy Awards के कार्यक्रम के दौरान अभिनेता विल स्मिथ ने कॉमेडियन और अभिनेता क्रिस रॉक को ज़ोरदार थप्पड़ लगा दिया. ये थप्पड़ रॉक द्वारा स्मिथ की पत्नी, Jada Pinkett Smith के शेव्ड सिर के बारे में मज़ाक का जवाब था. उन्होंने बालों से जुड़ी बीमारी एलोपेसिया एरीटा के कारण अपने बाल शेव किए थे. 

26. रूस का यूक्रेन पर आक्रमण

24 फ़रवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन के साथ चल रहे तनाव के बीच यूक्रेन पर आक्रमण किया. वहीं, इसने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप के सबसे बड़े शरणार्थी संकट को जन्म दिया है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त  के कार्यालय ने 18 दिसंबर 2022 तक यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के दौरान कुल 6,826 नागरिकों की मौत की पुष्टि की. उनमें से 428 बच्चे थे. इसके अलावा, 10,769 लोग घायल हुए.

2022-विनर्म श्रद्धांजलि

1- लता मंगेशकर

2- बप्पी लहरी

3- पंडित बिरजू महाराज

4- संध्या मुखर्जी

5- केके कृष्णकुमार कुन्नत

6- सिद्धू मूसेवाला

7- पंडित शिवकुमार शर्मा

8- तातिनेनी रामा राव

9- कमाल खान

10- सलीम गौस

11- राकेश झुनझुनवाला

12- अभिजीत सेन

13- साइरस मिस्त्री

14- राजू श्रीवास्तव

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement