कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन

Date : 14-Jan-2023

चंडीगढ़, 14 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शनिवार सुबह फिल्लोर के पास जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सिंह 2014 और 2019 में जालंधर से चुनाव जीते थे। उनकी पार्थिव देह को फगवाड़ा अस्पताल ले जाया गया।
सांसद संतोख सिंह के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement