जोधपुर में भारत-सिंगापुर सैन्य अभ्यास 'बोल्ड कुरुक्षेत्र 2025' का आगाज़ | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

जोधपुर में भारत-सिंगापुर सैन्य अभ्यास 'बोल्ड कुरुक्षेत्र 2025' का आगाज़

Date : 28-Jul-2025

भारत और सिंगापुर के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'बोल्ड कुरुक्षेत्र 2025' का 14वां संस्करण आज जोधपुर में शुरू हो गया। यह अभ्यास 4 अगस्त तक चलेगा और दोनों सेनाओं की अंतर-संचालन क्षमता तथा संयुक्त प्रशिक्षण क्षमताओं को बढ़ाने पर केंद्रित रहेगा।

अभ्यास का प्रारूप एक टेबलटॉप युद्ध योजना और कंप्यूटर-आधारित सिम्युलेशन के रूप में होगा, जिसका उद्देश्य यंत्रीकृत युद्ध संचालन प्रक्रियाओं का परीक्षण और सत्यापन करना है। अभ्यास के अंत में भारतीय सेना द्वारा सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

इस अभ्यास में सिंगापुर की 42 सिंगापुर आर्मर्ड रेजिमेंट (4 सिंगापुर आर्मर्ड ब्रिगेड) और भारत की मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट हिस्सा ले रही हैं। दोनों देशों के सैनिक संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत संयुक्त अभियानों के लिए तैयारियों और तालमेल पर काम करेंगे।

बोल्ड कुरुक्षेत्र 2025 भारत और सिंगापुर के बीच मजबूत रक्षा संबंधों को और गहरा करेगा और सामरिक व रणनीतिक सहयोग को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement