केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Date : 28-Jul-2025

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रांची पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपित का नाम नित्यानंद पाल बताया गया है। एक वरीय अधिकारी ने सोमवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित ने नशे की हालत में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। फोन करने वाले ने संजय सेठ से कहा था कि उसने कई लोगों की हत्या की है और अब मंत्री की बारी है। इसके बाद धमकी देने वाले ने एक मैसेज भी भेजा, जिसमें लिखा था आप पर गोली चलेगी।

धमकी मिलने के बाद संजय सेठ ने तत्काल रांची और दिल्ली पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही रांची पुलिस सक्रिय हो गई और डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले आरोपित को धनबाद से गिरफ्तार किया है।

आरोपित नशे की हालत में अक्सर किसी न किसी को फोन पर धमकी देता रहता था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement