उपराष्ट्रपति चुनावः इंडी गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने किया नामांकन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

उपराष्ट्रपति चुनावः इंडी गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने किया नामांकन

Date : 21-Aug-2025

नई दिल्ली, 21 अगस्त । उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में इंडी गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद रहे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को नामांकन किया था।

उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर को होना है। 21 अगस्त यानी आज नामांकन का आखिरी दिन है। वर्तमान में राजग का संख्यात्मक रूप से पलड़ा भारी है। दोनों सदनों की संयुक्त क्षमता 788 है, जिसमें एक लोकसभा और पांच राज्यसभा की सीटें रिक्त हैं। यानी दोनों सदनों की प्रभावी संख्या 782 है। राजग की स्थिति फिलहाल अच्छी है। वर्तमान में लोकसभा में 542 सदस्य हैं जिनमें 293 राजग के हैं। राज्यसभा की प्रभावी संख्या 240 है, जिसमें 129 सदस्य राजग के हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement