पंजाब में बब्बर खालसा का आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड व पिस्तौल बरामद | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पंजाब में बब्बर खालसा का आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड व पिस्तौल बरामद

Date : 21-Aug-2025

चंडीगढ़, 21 अगस्त । पंजाब पुलिस ने आतंकी

संगठन बब्बर खालसा के इशारे पर काम करने वाले एक आतंकी को गिरफ्तार करके हैंड

ग्रेनेड तथा अन्य हथियार बरामद किए हैं।

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने

गुरुवार को बताया कि पकड़े गए अमृतसर

के पंडोरी निवासी मलकीत सिंह के पास से एक हैंड ग्रेनेड, एक पिस्तौल और 10 ज़िंदा कारतूस बरामद

किए गए हैं। डीजीपी के अनुसार प्रारंभिक

जांच से पता चला है कि उसका ब्रिटेन में बैठे गैंगस्टर धर्मा संधू से सीधा संबंध है, जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य हरविंदर रिंदा का

करीबी सहयोगी है। पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी

है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement