स्पीड पोस्ट से श्रद्धालुओं तक पहुंचेगा बदरी-केदार धाम का प्रसाद | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

स्पीड पोस्ट से श्रद्धालुओं तक पहुंचेगा बदरी-केदार धाम का प्रसाद

Date : 21-Aug-2025

देहरादून, 21 अगस्त । बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने औपचारिक रूप से एमओयू के तहत स्पीड पोस्ट से श्रद्धालुओं को प्रसाद भेजने की सेवा शुरू कर दी है। बीकेटीसी की ओर से प्रसाद के 42 पैकेट स्पीड पोस्ट के लिए डाक विभाग को सौंपे गए।

गुरुवार को केनाल रोड स्थित कार्यालय में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भगवान बदरी विशाल और भगवान केदारनाथ के प्रसाद के पैकेट देहरादून स्थित भारतीय पोस्ट आफिस उप मंडल अधिकारियों को सौंपे।

इस मौके पर बिजेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं को धामों का प्रसाद पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए बीकेटीसी ने डाक विभाग के साथ अनुबंध किया है। जिसके तहत पोस्ट आफिस के प्रतिनिधि बीकेटीसी के केनाल रोड कार्यालय से प्रसाद के पैकेट स्पीड पोस्ट के लिए प्राप्त करेंगे। भगवान बदरी विशाल व भगवान केदारनाथ की दीर्घकालिक पूजा करवाने वाले श्रद्धालुओं को पांच से दस वर्ष तक प्रति यात्रा वर्ष प्रसाद भेजा जाएगा।

इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित सहायक निदेशक (मार्केटिंग) आशीष कुमार, सहायक डाक अधीक्षक दिनेश तोमर और मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव योवन कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement