बाढ़ से जम्मू मंडल में 104 ट्रेनों का संचालन प्रभावित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बाढ़ से जम्मू मंडल में 104 ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Date : 27-Aug-2025

नई दिल्ली, 27 अगस्त । जम्मू-कश्मीर के चक्की नदी में भारी कटाव और अचानक आई बाढ़ के कारण जम्मू मंडल में रेल यातायात अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। इस वजह से 104 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बुधवार को बताया कि इस स्थिति के चलते कुल 44 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। इसके अलावा 16 ट्रेनों की शुरूआत को छोटे स्टेशनों से किया गया है और 28 ट्रेनों को गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही समाप्त करना पड़ा है। छह ट्रेनों का आंशिक रूप से संचालन बहाल कर दिया गया है, जबकि सात ट्रेनों का पूर्ण रूप से परिचालन बहाल हो गया है। इसी तरह तीन ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जा रहा है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement