बाढ़ प्रभावित जम्मू और पंजाब में भारतीय वायु सेना का राहत और बचाव अभियान शुरू | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बाढ़ प्रभावित जम्मू और पंजाब में भारतीय वायु सेना का राहत और बचाव अभियान शुरू

Date : 28-Aug-2025

भारतीय वायु सेना ने जम्मू क्षेत्र और उत्तरी पंजाब में भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर व्यापक राहत और बचाव अभियान शुरू किया है। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों की सहायता के लिए वायुसेना ने हेलीकॉप्टरों, परिवहन विमानों और अन्य संसाधनों को सक्रिय रूप से तैनात किया है।

बचाव अभियान के तहत जम्मू के अखनूर क्षेत्र, पंजाब के पठानकोट और डेरा बाबा नानक इलाकों में सशस्त्र बलों के जवानों और आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। मंत्रालय ने बताया कि वायु सेना हालात के अनुसार आगे भी राहत कार्यों को जारी रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement