IMD ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

IMD ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

Date : 29-Aug-2025

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा, गुजरात, कर्नाटक, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना और विदर्भ में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वोत्तर भारत में भी इसी प्रकार का मौसम बना रहने की आशंका है।

उत्तर-पश्चिम भारत के लिए भी IMD ने पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, झारखंड और तेलंगाना में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने सभी प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement