केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर घोषणा की कि भारत को अपना पहला मोंडो ट्रैक मिल गया है। इससे भारत मोंडो ट्रैक वाला 25वाँ देश बन गया है, जबकि पहले केवल 24 देशों के पास यह विश्वस्तरीय ट्रैक था। मंत्री ने बताया कि यह नया ट्रैक भारतीय एथलीटों को उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
मनसुख मंडाविया ने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद भारत ने 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आशय पत्र प्रस्तुत किया है। इसके अलावा, भारत ने ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए भी अपनी बोली दाखिल की है।
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर पूरे देश में तीन दिवसीय खेल महोत्सव की शुरुआत हुई है, जिसका उद्देश्य भारत को एक खेल राष्ट्र के रूप में उभरने में सहायता करना है।
