प्रधानमंत्री पर अशोभनीय भाषा के इस्तेमाल की केंद्रीय मंत्री ने की आलोचना | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री पर अशोभनीय भाषा के इस्तेमाल की केंद्रीय मंत्री ने की आलोचना

Date : 29-Aug-2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा की मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी माँ को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी की केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कड़े शब्दों में आलोचना की है।

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने शुक्रवार काे एक्स पर पाेस्ट करते हुए कहा, "राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की दरभंगा रैली में देश के आदरणीय यशस्वी प्रधानमंत्री जी के खिलाफ जिस प्रकार के भद्दी गाली-गलौज उनकी माँ को केन्द्रित कर अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया, वैसा व्यवहार सिर्फ सड़क छाप लफंगों के जमात ही कर सकते हैं। इस प्रकार का आचरण 1990 से 2005 तक के शासन की याद ताजा कर रहा है, जब लालू-राबड़ी राज में सारी मर्यादा भंग हो चुकी थी। दो राज्यों के मुख्यमंत्री और बिहार के नेता प्रतिपक्ष को अपने साथ ऐसे टुच्चे और अभद्र लोगों का हुजूम लेकर यात्रा कर क्या संदेश देना चाहते हैं?"

उन्हाेंने आगे कहा," क्या फिर से बिहार को उसी जंगलराज की ओर ले जाना चाहते हैं, जहां अपमान, अभद्रता और अराजकता ही शासन की पहचान थी और भाषाई मर्यादा नाम की कोई चीज नहीं थी। बिहार की जनता जानती है कि विकास, सम्मान और शांति का रास्ता आदरणीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही संभव हुआ है और भविष्य में भी होगा। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को अपने समर्थकों के द्वारा अमर्यादित कृत्य के लिए क्षमा मांगना चाहिए।"


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement