मिजाेरम में 144 करोड़ की नशीली गोलियां जब्त, तीन गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मिजाेरम में 144 करोड़ की नशीली गोलियां जब्त, तीन गिरफ्तार

Date : 29-Aug-2025

आइजोल (मिजोरम), 29 अगस्त | सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के आइज़ोल सेक्टर मुख्यालय और मिज़ोरम के सेरछिप स्थित नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के संयुक्त अभियान के दौरान 144 करोड़ रुपये की 9.6 लाख मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त की गयी हैं।

बीएसएफ सूत्रों ने शुक्रवार काे बताया कि एक पिकअप वाहन (एमजेड-01एई-8791) को खुफिया सूचना के आधार पर बीते गुरुवार की देर शाम को तलाशी के लिए रोका गया। वाहन से नशीली मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त की गयी। मौके पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक महिला भी शामिल है। एनसीबी तीनों को आज अदालत में पेश करेगी।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में मिजाेरम में मेथामफेटामाइन की यह दूसरी सबसे बड़ी खेप है, जो राज्य में सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी की निरंतर बढ़ती संभावना को दर्शाता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement