राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय मैसूर दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा, देवी चामुंडेश्वरी के करेंगी दर्शन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय मैसूर दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा, देवी चामुंडेश्वरी के करेंगी दर्शन

Date : 30-Aug-2025

मैसूर, 30 अगस्त। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आगामी एक सितंबर, सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक के ऐतिहासिक शहर मैसूर आ रही हैं।राष्ट्रपति यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। साथ ही देवी चामुंडेश्वरी के पूजन-अर्चन और दर्शन करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 और 2 सितंबर यानी सोमवार और मंगलवार को कर्नाटक के एतिहासिक शहर मैसूर के दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रपति 1 सितंबर को दोपहर 3.10 बजे मैसूर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया उनका स्वागत करेंगे।

राष्ट्रपति मैसूर में अखिल भारतीय वाणी एवं श्रवण संस्थान के हीरक जयंती समारोह में भाग लेंगी। साथ ही शाही परिवार की सदस्य प्रमोदा देवी वोडेयार के निमंत्रण पर 1 सितंबर को मैसूर पैलेस का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति के मैसूर पैलेस में आगमन को लेकर 1 सितंबर से 2 सितंबर की दोपहर तक महल में आम जनता के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

राष्ट्रपति सोमवार रात 8 बजे चामुंडी हिल्स पहुचेंगी और देवी चामुंडेश्वरी की पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगी। सुरक्षा कारणों से दोपहर 2 बजे से रात 8.30 बजे तक थावरेकाटे से चामुंडी हिल्स तक आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

चामुंडेश्वरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने शनिवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। चामुंडेश्वरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने अपने बयान में कहा है कि राष्ट्रपति केे आगमन के मद्देनजर सुरक्षा उपाय के रूप में दोपहर 2 बजे से रात 8.30 बजे तक थावरेकाटे से चामुंडी हिल्स तक आम जनता और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

राष्ट्रपति सोमवार रात मैसूर में ही रुकेंगी और मंगलवार सुबह 10.30 बजे मैसूर से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर मैसूर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement