केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुंबई में लालबाग के राजा के किए दर्शन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुंबई में लालबाग के राजा के किए दर्शन

Date : 30-Aug-2025

मुंबई, 30 अगस्त । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा गणेशोत्सव मंडल में सपरिवार जाकर यहां प्रतिस्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का दर्शन किया। मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद थे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी चर्चा की। इसके बाद अमित शाह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शासकीय आवास वर्षा बंगले पर जाकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।

अमित शाह सपरिवार लालबाग में स्थित मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा के भी दर्शन किए। अमित शाह ने बांद्र्रा में राज्य के मंत्री आशीष शेलार और अंधेरी में विधायक मुरजी पटेल की ओर से प्रतिस्थापित गणपति के दर्शन भी किए।

उल्लेखनीय है कि अमित शाह गणेशोत्स के दौरान प्रति वर्ष मुंबई में आकर भगवान गणेश का दर्शन करते हैं। वे लालबाग के राजा गणेशोत्सव मंडल की ओर प्रतिस्थापित भगवान गणेश का पूजन-अर्चन और दर्शन करते हैं। इस वर्ष अमित शाह के परिवार के साथ उनके पोते भी मौजूद थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement