प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग ने एससीओ शिखर सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था पर द्विपक्षीय बैठक में चर्चा की | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग ने एससीओ शिखर सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था पर द्विपक्षीय बैठक में चर्चा की

Date : 01-Sep-2025

 विदेश मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आज चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर हुई द्विपक्षीय बैठक में अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक स्थिति पर चर्चा की। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि चर्चा का केंद्रबिंदु द्विपक्षीय संबंध ही रहे। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने वैश्विक स्तर पर उभरती चुनौतियों को पहचाना। दोनों पक्षों ने इन उभरती चुनौतियों के बीच भारत और चीन के बीच आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस पर भी चर्चा की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement