केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि इस तिमाही में 7.8 प्रतिशत की शानदार जीडीपी वृद्धि ने साबित कर दिया है कि अर्थव्यवस्था को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहतर कोई नहीं संभाल सकता। आज नई दिल्ली स्थित भगवान बिरसा मुंडा भवन में बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, श्री रिजिजू ने कहा कि दुनिया के शीर्ष अर्थशास्त्री कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी भारतीय अर्थव्यवस्था को सबसे अच्छे तरीके से चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मेक इन इंडिया को बढ़ावा देना और स्वदेशी को अपनाना ज़रूरी है।a
