राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर होंगी। राष्ट्रपति आज मैसूर स्थित अखिल भारतीय वाणी एवं श्रवण संस्थान के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी।
कल, वह चेन्नई में सिटी यूनियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगी। राष्ट्रपति तिरुवरूर में तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगी।
