मराठा आरक्षण : मुंबई में मनोज जारांगे की भूख हड़ताल जारी, पानी न पीने पर अड़े | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मराठा आरक्षण : मुंबई में मनोज जारांगे की भूख हड़ताल जारी, पानी न पीने पर अड़े

Date : 01-Sep-2025

मुंबई, 01 सितंबर। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग काे लेकर मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल कर रहे मनोज जारांगे पाटिल ने सोमवार को चौथे दिन पानी पीने से मना कर दिया है। आज सुबह जेजे अस्पताल की मेडिकल टीम ने जारांगे के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें अधिक से अधिक पानी की सलाह दी है।

जेजे अस्पताल की टीम ने आज मनोज जारांगे के स्वास्थ्य की जांच की। इस जांच में पता चला कि उनका शुगर लेवल कम हो गया है। यह केवल 70 के आसपास है। इसलिए डॉक्टरों ने कहा है कि अगर वह पानी छोड़ देते हैं, तो उनकी तबीयत और बिगड़ सकती है। इसलिए उनसे यह अनुरोध किया जा रहा है कि जारांगे पानी न पीने का अपना निर्णय वापस लें। लेकिन वे अपने निर्णय पर अडिग हैं और उन्हाेंने पानी पीने से मना कर दिया है। उन्होंने आज फिर दोहराया है कि या तो वे मराठा समाज का आरक्षण ले कर जाएंगे या फिर यहीं से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। हालांकि मनोज जारांगे की मांगों पर विचार करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में बैठक की जा रही है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री तथा आरक्षण के लिए गठित की गई कैबिनेट उपसमिति के अध्यक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल, मंत्री गिरीश महाजन, आदि उपस्थित हैं।

उल्लेखनीय है कि मनोज जरांगे के आंदोलन को समर्थन देने के लिए राज्य भर से लाखों मराठा मुंबई पहुँचे हैं। पिछले दो दिनों में उन्हें असुविधा हुई है। हालाँकि, उसके बाद मराठा भूखे न रहें। इसके लिए राज्य भर की माताओं और बहनों की ओर से रोटी और चावल भेजा गया है। साथ ही बिस्कुट, पानी की बोतलें, केले और दाल सहित कई आवश्यक वस्तुएँ राज्य भर से मुंबई भेजी जा रही हैं। मुंबई में मराठा समाज के लोगों की काफी भीड़ को देखते हुए मंत्रालय, विधानभवन परिसरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement