पटना में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरु | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पटना में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरु

Date : 01-Sep-2025

पटना, 1 सितंबर | भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन (आईएनडीआईए) की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का सोमवार को पटना में समापन हो जायेगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। जहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राहुल गांधी और महागठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेता आम्बेडकर चौक के लिए प्रस्थान कर गए हैं।

राहुल गांधी का पटना एयरपोर्ट पर आज सुबह उतरने पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने स्वागत किया। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता का भी राजेश राम ने स्वागत किया। 16 दिवसीय ‘वोटर अधिकार यात्रा’ आज पटना में संपन्न होगी।

गांधी मैदान में बापू (महात्मा गांधी) की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ मार्च की शुरुआत हो गई है। राहुल गांधी की इच्छा उच्च न्यायालय के निकट आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ मार्च के समापन का है, लेकिन प्रशासन ने वहां तक जाने की अनुमति नहीं दी है। इसका कारण उच्च न्यायालय का आदेश है।

अदालत के आदेश के अनुसार डाकबंगला चौराहा तक ही मार्च हो सकता है। हालांकि, कांग्रेस आंबेडकर पार्क तक मार्च के लिए अडिग है। वहां राहुल और तेजस्वी आदि की इच्छा नुक्कड़-सभा को संबोधित करने की भी है। महागठबंधन के स्तर पर इसके लिए पूरी तैयारी है। गांधी मैदान से लेकर आंबेडकर पार्क तक होर्डिंग-बैनर टांग दिए गए हैं।

दूसरी ओर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन तैयार है।

तीन दिन पहले कांग्रेस और भारतीय मजता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच टकराव भी हो चुका है। ऐसे में प्रतिबंधित क्षेत्र में मार्च से अतिरिक्त तनाव की आशंका प्रबल है। जिला प्रशासन ने ट्रैफिक रूट भी जारी किया है। गांधी मैदान के चारों ओर आटो व ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement