आईएमडी ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

आईएमडी ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

Date : 02-Sep-2025

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

इसके अलावा, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, झारखंड, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और सिक्किम तथा पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्यम से भारी बारिश की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आज गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाओं के बीच बौछारें पड़ने की भी चेतावनी जारी की है। नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement