विदेश और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह गुरुवार से आइसलैंड की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान मंत्री भारत-नॉर्डिक ट्रैक 1.5 संवाद के दूसरे संस्करण में हिस्सा लेंगे, जहाँ वे उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण देंगे।
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आइसलैंडिक संसद के अध्यक्ष, आइसलैंड के विदेश मंत्री और संवाद में भाग लेने वाले अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, वे आइसलैंड में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे।
विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस यात्रा से भारत-आइसलैंड के द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ भारत और नॉर्डिक देशों के रणनीतिक एवं अनुसंधान समुदायों के बीच संवाद को भी मजबूती मिलेगी।
