विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वियतनाम के 80वें राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर वहां के कार्यवाहक विदेश मंत्री ले होई ट्रुंग को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने यह शुभकामनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कीं।
डॉ. जयशंकर ने अपने संदेश में कहा कि भारत और वियतनाम के बीच रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और दोनों देशों के बीच सहयोग के क्षेत्र लगातार विस्तृत हो रहे हैं। उन्होंने वियतनाम की जनता को शुभकामनाएं देते हुए द्विपक्षीय संबंधों के और प्रगाढ़ होने की आशा व्यक्त की।
भारत और वियतनाम के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंध हैं, जो समय के साथ और सशक्त हुए हैं।
