अरविंद केजरीवाल ने की बाढ़ग्रस्त पंजाब की मदद करने की अपील | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

अरविंद केजरीवाल ने की बाढ़ग्रस्त पंजाब की मदद करने की अपील

Date : 02-Sep-2025

आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब राज्य की संकट में मदद करने की अपील की। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से राजनीति से ऊपर उठकर पंजाब की मदद करने और योगदान देने को कहा है।

एक वीडियो संदेश में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी सांसद और विधायक अपने एक-एक महीने की तनख्वाह पंजाब मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान कर रहे हैं। पंजाब के लिए वे खुलकर योगदान करने की अपील करते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि भारत मां का कवच पंजाब आज बाढ़ की त्रासदी झेल रहा। इसकी मदद को आगे आयें। भारत पर जब भी विदेशी हमले हुए, उन्हें पंजाब ने अपने सीने पर लेकर देश की रक्षा की। आजादी की लड़ाई में सबसे ज़्यादा शहादत पंजाब के लोगों ने दी थी। पंजाब के कण-कण में बहादुरी है और यहां की धरती पर ज्ञान और वीरता की गाथाएं सींची गई हैं। पंजाब ने हरित क्रांति से पूरे देश का पेट भरा है और आज वह पंजाब मुसीबत में है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब राज्य इस समय भारी बारिश के चलते बाढ़ की समस्या से जुझ रहा है। पंजाब में आआपा की सरकार है। पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री एस हरदीप सिंह मुंडियन के अनुसार बाढ़ ने 12 जिलों के 2.56 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। हजारों लोग विस्थापित हैं और मानव जीवन, संपत्ति, कृषि और पशुधन को भारी नुकसान हुआ है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement