असम में 3.5 तीव्रता का भूकंप, लोगों में फैली दहशत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

असम में 3.5 तीव्रता का भूकंप, लोगों में फैली दहशत

Date : 02-Sep-2025

गुवाहाटी, 02 सितंबर | असम के शोणितपुर जिला में आज शाम मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों में दहशत फैल गई।

भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार असम के शोणितपुर जिला में 05 बजकर 33 मिनट 29 सेकेंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र शोणितपुर जिले जमीन के अंदर 15 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप का एपीक सेंटर 26.69 उत्तरी अक्षांश तथा 92.92 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।-


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement