चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता के रूप में पंजीकृत होने के मामले में नोटिस जारी किया है। नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के पंजीकरण अधिकारी ने उन्हें इस महीने की 8 तारीख को सुबह 11 बजे तक जवाब देने का निर्देश दिया है। पवन खेड़ा का नाम नई दिल्ली और जंगपुरा दोनों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में होने के कारण यह नोटिस जारी किया गया है।
