भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में भी भारी वर्षा का अनुमान है।
देश के पूर्वोत्तर और दक्षिणी क्षेत्रों में भी भारी बारिश की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान देश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और छींटे पड़ने की संभावना भी व्यक्त की है।
