केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल नई दिल्ली में सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। इस बैठक में व्यापार और निवेश, वित्तीय प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, स्थिरता, स्वास्थ्य सेवा और कनेक्टिविटी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने इन क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई।
सिंगापुर के प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत-सिंगापुर के राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रही है, जो दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
