राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने करम पूजा के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया संदेश में देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
राष्ट्रपति ने कहा कि करम पूजा भाई-बहन के प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है और यह पर्व हमें प्रकृति संरक्षण का भी महत्वपूर्ण संदेश देता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पर्व समाज में सामूहिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को और सुदृढ़ करेगा।
