राहुल गांधी ने बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए केंद्र सरकार से मांगा विशेष राहत पैकेज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राहुल गांधी ने बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए केंद्र सरकार से मांगा विशेष राहत पैकेज

Date : 03-Sep-2025

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अत्याधिक बारिश की वजह से आई बाढ़ से प्रभावित जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड की हालत पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से इन राज्यों के लिए विशेष पैकेज की मांग की है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बाढ़ से भारी तबाही हुई है और हजारों लोग संकट में हैं। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से इन राज्यों के लिए विशेष राहत पैकेज की तत्काल घोषणा की मांग की। उन्होंने वीडियो में कहा कि पंजाब में बाढ़ के कारण बहुत नुकसान हुआ है। बाढ़ से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में बहुत बुरी हालत है। सरकार की जिम्मेदारी लोगों की बचाने की होती है।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है कि इन राज्यों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करने के साथ ही राहत व बचाव कार्यों को तेज किया जाए। ऐसे मुश्किल समय में केंद्र सरकार की सक्रिय भूमिका और समर्थन अत्यंत आवश्यक है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement