मोदी के विजन से वैश्विक क्षमता केंद्रों में अग्रणी बना भारतः शांतनु ठाकुर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मोदी के विजन से वैश्विक क्षमता केंद्रों में अग्रणी बना भारतः शांतनु ठाकुर

Date : 03-Sep-2025

नई दिल्ली, 3 सितंबर। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के कारण भारत आज वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। इससे देश नवाचार और प्रतिभा का प्रमुख केंद्र बन गया है।

शांतनु ठाकुर ने एक्स पोस्ट में लिखा, भारत में 1800 से अधिक जीसीसी संचालित हैं, जो 2010 में केवल 700 थे और अब तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि देश में हर दो सप्ताह में तीन नए जीसीसी स्थापित हो रहे हैं और दुनिया के लगभग 50 फीसदी जीसीसी अब भारत में हैं। भारत को शीर्ष पांच पसंदीदा जीसीसी स्थानों में पहला स्थान मिला है। इसके बाद अमेरिका, मैक्सिको, पोलैंड और चीन क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। यह विकास भारत की प्रतिभा, प्रौद्योगिकी और विश्वास को वैश्विक नवाचार का इंजन बनाने में अहम माना जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जीसीसी नौकरियों और आर्थिक विकास को गति दे रहे हैं, साथ ही मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल को भी मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

जीसीसी किसी बहुराष्ट्रीय निगम की एक अपतटीय शाखा होती है जो विभिन्न व्यावसायिक कार्यों में सहायता प्रदान करती है। ये आईटी, वित्त, संचालन, अनुसंधान एवं विकास, मानव संसाधन, विश्लेषण आदि हो सकते हैं। जीसीसी अब केवल लागत केंद्र नहीं रह गए हैं; ये नवाचार, परिवर्तन, मूल्य और रणनीतिक विकास के केंद्र भी बन गए हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement