प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा 75 शहरों में विकसित करेगी नमो पार्क | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा 75 शहरों में विकसित करेगी नमो पार्क

Date : 03-Sep-2025

नई दिल्ली, 03 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन 17 सितंबर को है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने की कई विशेष योजना बनाई है। हर साल सेवा पखवाड़ा के आयोजन के साथ 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें मैराथन दौड़, स्वास्थ्य शिविर औऱ डॉक्यूमेंट्री, प्रदर्शनी आयोजित करना शामिल है। यह कार्यक्रम जिले से मंडल तक आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही 75 शहरों में नमो पार्क विकसित करने की भी योजना है। स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की जाएगी। एक मां पेड़ के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाए जाएंगे। 75 जिलों में जिला प्रशासन और वन विभाग से अनुमति लेकर नमो वन लगाए जाएंगे।

पार्टी के सूत्रों के अनुसार 17 सितंबर से 25 सितंबर तक हर जिले में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ हर जिले में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ी चुनिंदा किताबें वितरित की जाएंगी। प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर बनी डॉक्युमेंट्री दिखाई जाएंगी। वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की रूपरेखा और विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास ने दी।

यहां पत्रकारों से बातचीत में भाजपा नेता राधा मोहन अग्रवाल ने बताया कि 17 सितंबर और 25 सितंबर को दो गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा जिसका विषय सेवा पखवाड़ा, विकसित भारत, दीन दयाल उपाध्याय के जीवन होगा। इसके साथ देश के हर शहर में दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क उपकरण वितरित किए जाएंगे। इसके साथ

वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 2 अक्टूबर को गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ आम जनता से खादी और हस्तकरघा निर्मित वस्त्रों की खरीदारी का आग्रह किया जाएगा। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितंबर को बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद जानकारी दी कि सेवा पखवाड़ा के तहत न केवल अस्पतालों का निर्माण और आरोग्य मंदिरों की शुरुआत होगी, बल्कि 75 अलग-अलग योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया जाएगा। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचा और सामाजिक कल्याण से जुड़ी कई परियोजनाएं शामिल हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement